Saturday, November 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम

जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम

देहरादून।जिले में भव्य रूप से दिशा-ध्याणी कार्यक्रम आयोजित होगा। डीएम ने स्टॉलों की व्यवस्था सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने के संबंध में निर्देश दिए।डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित दिशा-ध्याणी कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सीडीओ डॉ. दीपक सैनी को कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्टॉल स्थापित करने तथा स्टॉलों के माध्यम से विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो। इसके लिए बैठक में निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसवंत सिंह चौहान, डीपीओ जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला खेल अधिकारी शुभांगी गुरूंग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणी मिश्रा आदि मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments