विकासनगर। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर बुधवार को माया देवी विश्वविद्यालय सेलाकुई में केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पुस्तकालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को पुस्तकालय सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग, संभावनाओं और चुनौतियों से अवगत कराना रहा। वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि डिजिटल युग में एआई शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है। पुस्तकालय भी इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एआई के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ पुस्तकालय सेवाओं को अधिक प्रभावी और उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाया जा सकता है। वाइस चांसलर प्रो. आशीष सेमवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को आधुनिक तकनीकों के साथ निरंतर विकसित करना आवश्यक है। एआई स्मार्ट सर्च, डिजिटल संसाधनों की खोज, स्वचालित कैटलॉगिंग, मेटाडाटा निर्माण और शोध सहायता के साथ उपयोगकर्ता सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विवि के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. किशोर भट्ट ने कहा कि एआई ने पुस्तकालयाध्यक्ष की भूमिका को समाप्त करने के बजाय उसे और अधिक प्रभावी और ज्ञान-केंद्रित बनाया है। एआई की मदद से सूचना खोज, संदर्भ सेवा, पुस्तकालय सामग्री के संगठन और शोध सहायता में समय और श्रम की बचत की जा सकती है। सेमिनार में एआई आधारित सूचना खोज, स्मार्ट ओपेक, स्वचालित वर्गीकरण एवं कैटलॉगिंग, मेटाडाटा निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी, शोध सहायता, संदर्भ सेवाएं, चैटबॉट, ई-संसाधनों की खोज और व्यक्तिगत उपयोगकर्ता सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कहा कि बदलते तकनीकी दौर में पुस्तकालयों को पारंपरिक सेवाओं के साथ आधुनिक डिजिटल और एआई आधारित सेवाओं को अपनाना होगा, ताकि विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की बदलती सूचना आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। इस दौरान अंबिका जुयाल, प्रो. आरबी सिंह, सीता जुयाल मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

