Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनप्रमुख सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाने का सुझाव

प्रमुख सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाने का सुझाव

देहरादून। शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाया जाए। इसके अलावा साइक्लिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साइकिल ट्रैक बनाए जाएं। ये सुझाव संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य नगर आयुक्त आलोक पांडे को दिए। गुरुवार को संगठन के महामंत्री सुशील त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने शहर में सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, हरित क्षेत्रों के वैज्ञानिक विकास तथा साइकिल ट्रैक नेटवर्क के विस्तार जैसे विषयों पर नगर आयुक्त से चर्चा की। संगठन ने सुझाव दिया कि सहस्त्रधारा रोड समेत प्रमुख मार्गों को कॉलोनियों और गलियों से साइकिल ट्रैक के माध्यम से जोड़ा जाए।
मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम उद्यान एवं हरित विकास के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं ले रहा है, ताकि शहर में पौधारोपण और हरित क्षेत्रों का विकास वैज्ञानिक तरीके से किया जा सके। उन्होंने नागरिकों के रचनात्मक सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम जनभागीदारी के साथ शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व ब्रिगेडियर केजी बहल, दिनेश भंडारी, रवि सिंह नेगी, गुलिस्ता खानम, दीपचंद शर्मा, आरएस कैंथुरा, ताराचंद गुप्ता, योगेश अग्रवाल, रोहित कोचवे, प्रकाश नागिया, अमर सिंह, खुशवीर सिंह, शक्ति प्रसाद डिमरी, अवधेश शर्मा और सुशील सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments