Wednesday, August 5, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

देहरादून। युवा कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। मंगलवार को युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताअओं ने दोपहर में एस्ले हॉल चौक में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। कहा कि एक ओर युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऊपर से महंगाई चिंता बढ़ा रही है। कहा कि भर्ती परीक्षाएं लगातार विवादों में है और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में आक्रोश है। आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान है। विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) व रोबिन त्यागी ने कहा कि सरकार जवाबदेही लेने के बजाय अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में अतुल सक्सेना, गरिमा दोसानी, कोमल वोरा, , वंदना राही, रॉबिन त्यागी सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments