Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहिला आयोग ने की ऋषिकेश पुलिस की तत्परता की सराहना

महिला आयोग ने की ऋषिकेश पुलिस की तत्परता की सराहना

देहरादून। ऋषिकेश के भट्टोवाला क्षेत्र में ग्रामीणों पर हुई गोलीबारी की दुस्साहसिक घटना में शामिल सभी फरार अपराधियों को पुलिस ने पूरी तरह दबोच लिया। उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले में तत्परता दिखाने पर ऋषिकेश पुलिस की सराहना की है। ​सभी अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्यप्रणाली को सराहते हुए महिला आयोग अध्यक्ष ने गहरा संतोष व्यक्त करते हुए ऋषिकेश कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट और उनकी पूरी पुलिस टीम को शाबाशी दी है। कुसुम कंडवाल ने कहा कि ऋषिकेश पुलिस ने जिस तत्परता और बहादुरी से अपराधियों का सामना कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल ऋषिकेश बल्कि समस्त देवभूमि के नागरिकों में सुरक्षा और न्याय का विश्वास सुदृढ़ हुआ है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ की सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि की शांति और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जाए और उनके खिलाफ ऐसी सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित हो जो नजीर बने।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments