Saturday, May 30, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरडंपिंग जोन की जगह गांव के ऊपर डाला जा रहा है सड़क...

डंपिंग जोन की जगह गांव के ऊपर डाला जा रहा है सड़क निर्माण का मलवा

विकासनगर। कालसी विकासखंड के ग्राम पंचायत बागी के अंतर्गत ग्राम चून्हौं के लिए के लिए बनाई जा रही सड़क का मलबा डंपिंग जोन में न डालकर गांव के पास सड़क किनारे डाला जा रहा है। जिससे बरसात में गांव को खतरा उत्पन्न होने की आंशका बनी हुई है। ग्राम प्रधान बागी ने लोनिवि को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत बागी के प्रधान शूरवीर सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम चून्हौं गांव के लिए मुख्य मार्ग से गांव तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन सड़क कटिंग से निकला मलबा निर्धारित डंपिंग जोन में न डालकर गांव के पास सड़क किनारे फेंका जा रहा है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments