ऋषिकेश। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को खांड गांव में मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से खांड गांव में लोगों का आवागमन आसान होगा। बताया कि सांसद निधि से 11.89 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सांसद का ढोल-दमाऊं और बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया। सांसद ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता थी, जिसके पूर्ण होने से अब आवागमन सरल और सुरक्षित होगा। प्रयास है कि हर क्षेत्र तक विकास की किरण पहुंचे और कोई भी बस्ती बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि खांड गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सांसद ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान किया है। इस दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र राणा, हरिद्वार प्रभारी दीपक धमीजा, संदीप गुप्ता, पार्षद राजेश कोठियाल, पूर्व पार्षद विजय बडोनी, किशन नेगी विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, पवन शर्मा, राजेश गौतम, ब्रज मोहन मनोड़ी, विजेंद्र मोगा, संगीता भट्ट आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

