विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला मे आयोजित जनता दर्शन कार्यकर्म में विधानसभा सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक ने सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता आदि से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को सुना जिनमे से अधिकतर का मौके पर ही उन्होंने समाधान किया व कुछ के त्वरित निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर संपर्क कर निर्देशित किया। विधायक ने कहा की वह विकास के साथ – साथ जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के माध्यम से वह क्षेत्र की जनता की विभिन्न समस्याओं से अवगत होते है और साथ में उनका निदान करने का हर संभव प्रयास भी करते है। उन्होंने कहा की सहसपुर की जनता ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर उत्तराखंड विधानसभा में भेजा है। किसी को कोई भी समस्या होती है तो वह नागरिक बेझिझक होकर उनसे कह सकता है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये


[…] […]