ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित एनडीएस स्कूल में अंग और नेत्रदान के महत्व को लेकर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 11 और 12 के 300 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्हें अंगदान और नेत्रदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गुरूवार को स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी की निगरानी में कार्यक्रम चला। आई बैंक मैनेजर महिपाल चौहान, प्रोजेक्ट लीडर संचीत अरोड़ा, अरूणा शर्मा और बिंदिया भाटियाल ने नेत्र और अंगदान से जुड़ी विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों को दूर किया। बताया कि एक दाता कई लोगों को नया जीवन और दृष्टि प्रदान कर सकता है। यह भी बताया कि भारत में अंगदान की दर अभी भी बहुत कम है। ऐसे में जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। काउंसलर नेहा भल्ला ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए अंगदान, रक्तदान और नेत्रदान के महत्व को समझाया। व्यक्तिगत अनुभव साझा कर बताया कि उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लिया, जिससे किसी जरूरतमंद को नई रोशनी मिल सकी। कार्यक्रम का समापन अंग एवं नेत्रदान के समर्थन में सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

