विकासनगर। सोमवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला में विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जनसेवा हमारा कर्म है और हमने हमेशा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद की है। बीमारी के उपचार, पुत्री के विवाह और विधवा एवं निर्धन लोगों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित सभी लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

