Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित जामुनवाला क्षेत्र के एकादशमुखी हनुमान...

विधायक पुंडीर ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित जामुनवाला क्षेत्र के एकादशमुखी हनुमान मंदिर का निरीक्षण

विकासनगर।  बीती देर रात हुई अतिवृष्टि से प्रभावित जामुनवाला क्षेत्र के एकादशमुखी हनुमान मंदिर का विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर भारी बारिश से उत्पन्न हुई समस्याओं की जानकारी ली। प्रभावित क्षेत्र का हाल जानने के बाद विधायक पुंडीर ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने एवं क्षतिग्रस्त ढाँचों के पुनर्निर्माण हेतु निर्देश दिए।उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी तथा सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने विधायक पुंडीर के त्वरित निरीक्षण और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments