देहरादून। शनिवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहसपुर मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल में भाजपा मंडल कार्यालयों पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले राष्ट्रीय सेवा अभियान की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की विचारधारा और मूल्यों को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता जैसी गतिविधियाँ न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगी, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी मजबूत बनाएंगी। विधायक पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर बूथ स्तर पर सेवा कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि समाज के ज़रूरतमंद वर्ग और आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक भी राहत पहुँच सके। कार्यशाला में शिवालिक ग्रामीण मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
सहसपुर मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल में भाजपा मंडल कार्यालयों पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on