विकासनगर। सोमवार को विकासनगर में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर शामिल हुए। अपने संबोधन में विधायक पुंडीर ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरू होकर गांधी जयंती तक सेवा, समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सेवा की यह भावना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। कार्यशाला में संगठन को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर समाज में वास्तविक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा। इस मौके पर ज्योति प्रसाद गैरोला जी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी, ओमवीर राघव जी, संतोष रावत जी, अरुण मित्तल जी, शुभम जी, यशपाल कैंतुरा जी, अमित डबराल जी, राजवीर राठौर जी, दयानंद जोशी जी, वी.के. शर्मा जी, सुखदेव फर्षवाण जी, यशपाल नेगी जी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में शामिल हुए सहसपुर विधायक पुंडीर
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on