Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनज़र भाजपा ने की विकासनगर में बैठक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनज़र भाजपा ने की विकासनगर में बैठक

विकासनगर। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में आज विकासनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सहसपुर एवं विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, तथा विधानसभा, ब्लॉक और जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टिकोण से मजबूत बनने और जमीनी स्तर पर जनता से संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

भाजपा नेतृत्व का कहना है कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और विकास के मुद्दे को प्रमुखता से जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, भाजपा जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments