Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरविधायक पुंडीर ने किया हरेला पर्व पर झाझरा स्थित जलवायु टावर्स...

विधायक पुंडीर ने किया हरेला पर्व पर झाझरा स्थित जलवायु टावर्स परिसर में वृक्षारोपण

विकासनगर। बुधवार को हरेला पर्व के पावन अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने झाझरा स्थित जलवायु टावर्स परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों को पौधों का वितरण भी किया।

विधायक पुंडीर ने इस अवसर पर कहा कि “हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। पर्यावरण संकट की इस घड़ी में हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।”

कार्यक्रम में सौगत चट्टोपाध्याय, मनमोहन भाटी, चुन्नी लाल, मृगेन्द्र चौधरी, श्रीमती चंदना मित्रा, श्रीमती प्रीति सिंह, पिंकी देवी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments