Friday, June 27, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरकोटड़ा, कल्याणपुर में आयोजित "आपातकाल दिवस गोष्ठी" में शामिल हुए सहसपुर विधायक

कोटड़ा, कल्याणपुर में आयोजित “आपातकाल दिवस गोष्ठी” में शामिल हुए सहसपुर विधायक

विकासनगर।  शुक्रवार को सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर कोटड़ा, कल्याणपुर में आयोजित “आपातकाल दिवस गोष्ठी” में शामिल हुए। यह गोष्ठी 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में आयोजित की गई, जिसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे अंधकारमय दिन माना जाता है।

गोष्ठी की अध्यक्षता हरबर्टपुर नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती नीरू देवी ने की। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के गन्ना एवं पशुपालन मंत्री  सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  संतोष सिंह रावत, हरबर्टपुर मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय तोमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में विधायक  पुंडीर ने कहा 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय था। तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा सत्ता में बने रहने के लिए लगाए गए आपातकाल ने संविधान, नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता का गला घोंट दिया था। इस संकट के समय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे असंख्य लोकतंत्र सेनानियों ने संघर्ष, तप और बलिदान से लोकतंत्र की मशाल को बुझने नहीं दिया।

विधायक पुंडीर ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान, गौरव और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। लोकतंत्र और जनभागीदारी के प्रति यही समर्पण आज के नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रीय जनता की सहभागिता देखने को मिली।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments