Monday, February 3, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाजपा ने सेलाकुई में किया अध्यक्ष पद प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के...

भाजपा ने सेलाकुई में किया अध्यक्ष पद प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन

विकासनगर।  स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत सेलाकुई में अध्यक्ष पद प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया है।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के नेतृत्व में नगर पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, चुनाव संयोजक वीरता गुरुंग, यशपाल नेगी और मंजू नेगी समेत कई वरिष्ठ नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments