Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरक्वांसी में भाजपा संगठन चुनावों पर हुई चर्चा

क्वांसी में भाजपा संगठन चुनावों पर हुई चर्चा

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी क्वांसी मंडल की संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन रविवार को एक होटल में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और वंदेमातरम गान के साथ किया गया। भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रभारी सुदीप चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास काफी पुराना है, जिसकी शुरुआत साल 1951 में भारतीय जनसंघ के गठन से हुई थी। तब से लेकर अब तक पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और आज वह देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली राजनीतिक पार्टियों में से एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो अपने पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करती है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। इन दिनों साधारण सदस्यों से लेकर सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है। कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी ने उत्तराखंड में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सदस्य बनाने वाली पार्टी केवल भाजपा ही है। मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह ने संगठनात्मक चुनाव प्रभारी का स्वागत करते हुए सदस्यता लक्ष्य प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान अल्मोड़ा बस दुर्घटना में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा, मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह, प्रीतम सिंह, चन्दन सिंह, ओम प्रकाश, विनोद गौड़ आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments