देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर 14 अगस्त को दून में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन व्यवस्था शाम 4:30 बजे से रैली की समाप्ति तक लागू रहेगी। हरिद्वार रोड पर नए कोर्ट कंपाउंड से रैली के प्रस्थान करते ही रिचीरिच से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को दून चौक से भेजा जाएगा। वहीं, प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड जाने वाला ट्रैफिक द्रोण कट से गुजरेगा। रैली के प्रिंस चौक पार करने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक का ट्रैफिक चंदन नगर कट से डायवर्ट किया जाएगा। रैली के तहसील चौक पहुंचने पर दून चौक से तहसील चौक की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। द्रोण कट से तहसील चौक जाने वाले वाहन आईजी कट से होकर जाएंगे। रैली के दर्शनलाल चौक पार करने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, तहसील चौक से दर्शनलाल चौक का ट्रैफिक दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की तरफ भेजा जाएगा। रैली के घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा यातायात के दबाव को देखते हुए ओरिएंट चौक से भी ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
यहां लगेंगे बैरियर
1. रिचीरिच तिराहा
2. प्रिंस चौक
3. द्रोण कट
4. बुद्धा चौक
5. दून चौक
6. दर्शनलाल चौक
तिरंगा रैली आज, ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्जन प्लान जारी
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

