Monday, May 11, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर मंथन

महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर मंथन

देहरादून। कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सोमवार को कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस मसूरी की अध्यक्ष व पालिका सभासद जससवीर कौर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, एवं जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया। कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको ध्यान में रखकर महिला कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करें व पार्टी की रीति नीति को जनता के बीच ले जाएं। पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महिला कांग्रेस की विभिन्न वार्डों में कार्यकारणी गठित की जाएगी व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकत्री सरिता, सोनिया, विजय लक्ष्मी कोली, सुदेश सैनी, समीन खान, रुबीना अंजुम, रिया, संगीता भंडारी, राजेश्वरी डोभाल, सुधा भंडारी एवं सुनीता आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments