Wednesday, May 13, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनबसंत विहार में बुजुर्ग महिला की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

बसंत विहार में बुजुर्ग महिला की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। बसंत विहार इलाके में पति संग मार्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला की चेन छीनने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। बसंत विहार थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि बीते 10 मई को सिद्धार्थ एस्टेट, हिमगिरि अपार्टमेंट निवासी मधु अरोड़ा ने केस दर्ज कराया। वह बीते छह मई की सुबह करीब छह बजे वह अपने पति सुरेश कुमार के साथ टहलने निकली थीं। दोनों बल्लूपुर से बल्लीवाला की ओर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वे विवेक विहार पॉकेट-तीन के तिराहे पर पहुंचे तभी विजय पार्क की तरफ से एक बाइक सवार वहां आया।
हेलमेट पहने बाइक सवार ने अचानक झपट्टा मारकर मधु के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को मलिक चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की बाइक सवार नजर हसन (36) निवासी शिवलोक कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि नजर नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए उसने बल्लीवाला चौक, विवेक विहार के पास स्नेचिंग की इस वारदात को अंजाम दिया था।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments