Wednesday, October 7, 2026
Homeउत्तराखंडचमोलीसहायक कृषि अधिकारी पद को राजपत्रित घोषित करें

सहायक कृषि अधिकारी पद को राजपत्रित घोषित करें

चमोली। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद चमोली ने कार्मिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग के लिए शासन को ज्ञापन भेजा। संघ ने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग तीन के पदों का उच्चीकरण करने और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग एक के पद को राजपत्रित घोषित करने की मांग की। इसके अलावा एग्रीटेक और अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ देने की मांग भी उठाई गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय कार्मिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अब संघ आंदोलन करेगा।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments