देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं की पीएमओ नियमित मानिटरिंग करेगा। वहीं,वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत होने वाले कार्यों का केंद्रीय गृह सचिव हफ्ते में एक बार प्रगति रिपोर्ट लेंगे। सचिवालय में शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कागजी प्रक्रियाओं को कम से कम समय में पूरा करने की नसीहत दी और योजनाओं के बाबत विभिन्न विभागों से कार्यवृत (मिन्ट्स) समय पर न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को योजनाओं की प्रक्रिया को निर्धारित डेडलाइन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। रतूड़ी ने कहा कि पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान जो भी घोषणाएं की हैं, उनमें तेजी लाई जाए। कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत चयनित 51 गांवों की अर्थव्यवस्था,आजीविका, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, बिजली और दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत से आगे बढ़ाए। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, अपर सचिव विनीत कुमार,जितेंद्र कुमार सोनकर, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

