देहरादून। शिमला बाई पास रोड रामलीला मंचन में 12 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हुआ और आज रामलीला मंचन में सर्वप्रथम हनुमान जाग्रति के तत्पश्चात किसकंधा पर्वत भगवान श्री राम व सुग्रीव हनुमान मिलन व बाली के अत्याचारों से परेशान सुग्रीव की व्यथा भगवान श्री राम जी द्वारा सुनना और बाली-सुग्रीव संवाद और महायुद्ध की शैली ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
बाली का किरदार पूर्व सैनिक गिरीश जोशी व सुग्रीव का किरदार विजय बुटोला द्वारा बड़ी कुशलता द्वारा किया गया। महायुद्ध के पश्चात् भगवान श्री राम जी के हाथों बाली का बध जैसी कलाकृतियों ने पांडाल में बैठे हजारों भक्त जनों को मन मोहित कर लिया इस क्षेत्र में रतनपुर की रामलीला हर वर्ष नवरात्रों के समय प्रारंभ की जाती है और दशहरे के दिन सम्पन्न होती है हर दिन एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं आज के समय में बच्चों के लिए अपनी संस्कृति को जीवित रखने का एक बहुत ही अच्छा अवसर है गांव के छोटे बड़े बच्चे इस रामलीला मंचन में प्रतिदिन प्रतिभाग करते हैं। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव गिरीश जोशी के बाली के किरदार को देखने के लिए गौरव सैनानियों का एक बड़ा दल अचानक रामलीला प्रांगण में पहुंचा जिससे पूर्व सैनिकों को देख जनता में उत्सुकता जाग उठी और जय श्री राम और भारत माता जय घोष की।इस अवसर पर आयोजित रामलीला मंचन में प्रतिदिन 1200 से 1500 की भीड़ रामलीला देखने पहुंचती है।जो कि क्षेत्र में एक बहुत बड़ा जनता द्वारा योगदान है।
शिमला बाई पास रोड रतनपुर में भव्य रामलीला मंचन में बाली- सुग्रीव महायुद्ध
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

