देहरादून। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आज अपने कैंप कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज जय सिंह को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। जय सिंह विधानसभा सहसपुर के ग्राम पौंधा के रहें वाले है। जय सिंह ने वर्ष 2022 में खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता था। वही उत्तराखंड की द्वितीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में भी जय सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर आपके क्षेत्र का नाम रोशन किया। थाईलैंड में हुई अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय खेलों में भी जय सिंह ने हिस्सा लिया था । आगामी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जय सिंह का उत्तराखंड से चयन हुआ है, जिसके क्रम में विधायक सहदेव पुंडीर ने उन्हे सम्मानित करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ें: केदारनाथ में गरुढ़चट्टी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 7 लोगों की मौत
[…] […]