देहरादून। आज गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के अथक प्रयास से पूर्व सैनिक बीरपाल को डरा धमकाकर धोखाधड़ी से लिए दून डिफेंस ड्रीमर्स सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून में फंसे पैसे 60000/ रूपये उनके खाते में वापस करवा दिए हैं।आज गौरव सैनानियों ने दून डिफेंस ड्रीमर्स सहस्त्रधारा रोड़ के खिलाफ रायपुर थाने में मोर्चा खोला और देखते ही देखते सैकड़ों गौरव सैनानी, वीर नारियां व पहाड़ी स्वाभिमानी सेना के कई सदस्य वहां पर पहुंच गए इससे पहले जो दून डिफेंस ड्रीमर्स का मालिक हरि ओम चौधरी कल तक पूर्व सैनिक बीरपाल और गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड को धमकी दे रहा था और कह रहा था गौरव सैनानी एसोसिएशन अवैध वसूली कर रहा है जिसका उसने अखवारो में भी निकाला था वो आज कायरो की तरह चुपचाप रायपुर थाने में चेक दिया और वहां से भाग गया और बुलाने पर भी नहीं आया। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड पूर्व सैनिकों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहता है आगे भी कोई इस प्रकार का मामला आने पर उस संस्थान को बिल्कुल नहीं बकसेगे।थाने में गौरव सैनानियों ने दून डिफेंस ड्रीमर्स के खिलाफ खूब हल्ला बोल किया और चेतावनी दी गौरव सैनानियों को कम आंकना छोड़ दे जो भी शिक्षण संस्थान चला रहे हैं वो बच्चों के साथ शिक्षा के नाम पर लूटपाट करना बंद करें एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर राणा ने माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड सरकार से विशेष अनुरोध किया है कि उत्तराखंड में जितने भी बाहर से आकर शिक्षा व एकेडमी चला रहे हैं इनकी जांच हो आज कई लोग शिक्षा के नाम पर इनकी गुंडागर्दी से परेशान हैं कई इन्स्टीट्यूट लालच देकर पहले एडमिशन कर रहे हैं यदि किसी को संस्थान सही नहीं लगा तो बच्चों के पैसे हड़प रहे हैं गौरव सेनानी एसोसिएशन की इस कार्रवाई से आज कई जगहों से फोन आ रहे हैं देहरादून के कई संस्थानों के मामले सामने आने लगे हैं।इन पर भी जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।आज इस मामले पर पूरे उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल व कुमाऊं मंडल से कई संगठनों के ज्ञापन दून डिफेंस ड्रीमर्स के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री जी को भी भेजें जा रहें हैं उस पर उत्तराखंड सरकार से जल्द कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।और दून डिफेंस ड्रीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हरि ओम चौधरी द्वारा लोकल समाचार पत्रों में जो गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड पर मानहानि का दावा करने की गीदड़ भभकी दी थी गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड उसका चैलेंज स्वीकार करता है गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड एक गैर-राजनीतिक संगठन है और भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ है हम उत्तराखंड में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ आवाज जरूर उठायेंगे बच्चों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।आज इस अवसर पर मुख्यतः नंदा रतूड़ी, विश्वेशवरी देवी,हरदीप सेठी,सुधा बहुगुणा,आशा नेगी,भरत सिंह रावत, जसपाल सिंह, हरीश सकलानी,किशन सुयाल, अनसुना प्रसाद, चौधरी विक्रम, दिगपाल सिंह, अनिल खंडूरी,सोहन लाल, चंद्रवीर थापा ,मदन थापा,विजय भट्ट,सत्यप्रकाश डबराल, विक्रम सिंह, बच्चन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह,प्रताप सिंह, रमेश सिंह,सुरेशानंद, मनवर सिंह, गिरीश जोशी,उमेद सिंह, विरेन्द्र कंडारी, राजेंद्र कंडारी, विरेन्द्र सिंह इत्यादि मौजूद थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

