देहरादून। बीजेपी विधायक बंशीधर भगत के भाषण में देवी देवताओ और महिलाओं के अपमान की देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने बालिका दिवस के दिन ऐसी छिछोरी भाषा का प्रयोग किया, उसे जो भी सुनेगा वही कड़ी निंदा करेगा। विधायक को इस बयान पर प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में इन 25 महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर
लालचंद शर्मा ने कहा कि ये एक शर्मनाक बात ये है कि विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बच्चियों के बारे में ऐसा बोला। उन्होंने कहा कि विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो-शक्ति मांगो तो दुर्गा को पटाओ, मतलब दोनों ही महिलाओं को दे दिए। विद्या भी उन्हीं से मांगो, बल भी उन्हीं से मांगो और धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ। लालचंद शर्मा ने कहा कि क्या मोदीजी का बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ का नारा, अब बीजेपी ने उलट कर दिया है और पटाओ शब्द इसमें जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महिला देवियों के बारे में टिप्पणी करने के साथ ही बंशीधर भगत ने देवताओं के बारे में भी अजीबोगरीब टिप्पणी की। उन्होंने देवादि देव महादेव और विष्णु भगवान को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। भगत ने खुले मंच से कहा कि अगर कुछ पाना है तो देवियों को पटाना होगा, क्योंकि सारी शक्तियां देवियों पास ही हैं। उन्होंने कहा कि आदमी के पास है क्या, एक शिवजी हैं, वो पहाड़ में पड़े हुए हैं। लत्ते कपड़े कुछ हैं नहीं, ऊपर से गले में सांप पड़ा हुआ है, ऊपर से गंगा जी भी लेकर सिर पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी और उन्होंने कहा कि यहां तक कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में विचारों की बात भी नहीं होती है। दोनों बेचारों की आपस में बात भी नहीं होती।
ये भी पढ़ें: निर्माण कार्य में अनियमिताओं की शिकायत पर विधायक पुंडीर ने की लोनिवि अधिकारियों संग बैठक
उन्होंने कहा कि खुद बीजेपी के ये विधायक पूर्व में भी विवादित बयान देते आए हैं। उन्होंने एक बार कांग्रेस की पूर्व नेता स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के बारे में भी विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने इंदिरा हृदयेश को ‘बुढ़िया’ कह डाला था। यही नहीं उन्होंने चुनाव के दौरान उनका एक आडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वह महिला के साथ अश्लील बातें करते सुनाई दे रहे थे। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा बीजेपी नेताओं का चरित्र है। जो महिलाओं के सम्मान की बात तो करते हैं, लेकिन अचानक उनके मुंह से मन की बात निकल जाती है।
[…] […]