देहरादून। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगिंदर पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद रतूड़ी व प्रदेश मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आज ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर जनपद चमोली की दुखद घटना में घायलों का हालचाल जाना तथा इस विषय में अस्पताल प्रशासन से और घायलों के साथ आए हुए परिजनों से बात की।
श्री रतूड़ी ने कहा कि हम सरकार का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने पूरी तत्परता के साथ हेलीकॉप्टर से घायल मरीजों को एम्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया और यहां उन्हें तुरंत ही बहुत अच्छा इलाज मिला, और सभी घायल मरीज रिकवर हो रहे हैं।

