देहरादून। आज 16जुलाई दिन रविवार प्रातः काल में सेवा और संस्कार के उद्देश्य को लेकर भारत विकास परिषद की शाखा रानी लक्ष्मीबाई के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने क्षेत्रीय व्यवसायी श्री कैलाश अग्रवाल जी के अत्यधिक सहयोग से स्वर्गीय खेमचंद गुप्ता जी के पुराने आवास पर शिवभक्त कांवड़ियों हेतु जलपान का भव्य आयोजन किया। सुबह से ही व्यवस्था की देखरेख श्री कैलाश अग्रवाल जी कर रहे थे, साथ में भारत विकास परिषद के पदाधिकारि भी सहयोग कर रहे थे। सुबह 10 बजे स्वर्गीय श्री खेमचंद गुप्ता जी के सुपुत्र ने निकट के मंदिरों में खीर एवं केले का भोग लगाया तत्पश्चात् भंडारा प्रारंभ किया गया। भंडारा प्रारंभ होते ही शिवभक्तों का बड़ा समूह उचित निर्धारित स्थान पर बैठ गया जलपान वितरण तुरंत किया गया, शिवभक्तों को सबसे पहले जल दिया गया जलपान वितरण में दानवीर श्री कैलाश अग्रवाल जी के घर के सदस्य भी पूरे मनोवेग से जलपान वितरण कर रहे थे। अपने-अपने साधन वाले तथा पैदल चलने वाले शिवभक्तों का तांता लगा हुआ था, आने जाने वाले राहगीरों से भी जलपान करने का आग्रह किया जा रहा था। कभी कभी तो सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती थी लेकिन शिवभक्तों तथा भंडारा संचालन में कोई बाधा नहीं पडी। इस भव्य आयोजन को संबोधित करते हुए शाखा सचिव श्री मति डाक्टर कृष्णा उपाध्याय जी ने कहा कि श्रावण मास में शिव जी का जलाभिषेक गंगाजल से किया जाता है और यह सदियों पुरानी सनातनी परंपरा रही है और आज तक ये परंपरा आप शिवभक्तों के द्वारा निभाने का भागिरथ प्रयत्न किया जा रहा है। तत्पश्चात् दानवीर श्री कैलाश अग्रवाल जी ने कहा कि शिव प्रेरणा से मेरे मन में विचार आया कि शिवभक्तों की यथासंभव सेवा की जाय इस आयोजन में मुझे रानी लक्ष्मीबाई शाखा का बहुत बड़ा सहयोग मिला, भारत विकास परिषद के एक एक सदस्य का मैं बहुत आभारी हूँ। आयोजन के अंत में शाखा अध्यक्ष श्री मति शोभा सिंह जी ने कहा कि समाज सेवा मानव धर्म है, भारत विकास परिषद इसी उद्देश्य को मूलमंत्र मानकर समाजसेवा में कार्य कर रहा है हमारी शाखा का प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा समर्पण इनही पांच शूत्रों को आधार मानकर समाजसेवा करता है। इस प्रकार के विचारों को सुनकर उपस्थित जनसमूह ने ताली बजाकर जनसमर्थन दिया। अंत में जनसमूह में से उठकर एक अति सम्मानित वयोवृद्ध ने भारत विकास परिषद के सदस्यों तथा दानवीर श्री कैलाश अग्रवाल जी को बहुत बहुत आशिर्वचन कहे तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रकार आयोजन की समाप्ति की घोषणा की गई।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

