Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरजिला पंचायत अध्यक्षा मधु चौहान की अगुवाई में चला सुधोवाला से भाऊवाला...

जिला पंचायत अध्यक्षा मधु चौहान की अगुवाई में चला सुधोवाला से भाऊवाला मुख्य मार्ग पर वृहद स्वच्छता अभियान

देहरादून। दिनांक 18जून 2023 को जिला पंचायत अध्यक्षा मधु चौहान की अगुवाई मे ज़िला पंचायत देहरादून द्वारा विकास खंड सहसपुर के सुधोवाला से भाऊवाला मुख्य मार्ग पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान मे मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगभग 20 कुंतल पॉलिथीन एवं ठोस अपशिष्ट कूड़े का निस्तारण किया गया। अभियान मे श्रीमती खेमलता नेगी माननीय सदस्य जिला पंचायत देहरादून, श्रीमती अंशिका स्वरूप अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, यशपाल सिंह नेगी  पूर्व जिला योजना समिति सदस्य , श्री गणेश कुमार भट्ट अभियंता जिला पंचायत देहरादून, श्री वीरेंद्र सिंह गुसाईं,अभियंता जिला पंचायत देहरादून, ईश्वर सिंह कंडवाल, कार्यधिकारी, प्राची रावत कर अधिकारी एवं जिला पंचायत देहरादून के कार्मिकों द्वारा स्वच्छता सप्ताह के उपलक्ष्य में अपना श्रमदान दिया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments