सीएम धामी ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत कई दिग्गजों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया।
राजनाथ सिंह देहरादून में मौजूद रक्षा मंत्रालय के निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए । 5 अक्टूबर को सुबह राजनाथ सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। दशहरा के अवसर पर रक्षा मंत्री सिंह भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के साथ ‘शस्त्र पूजा’ भी करेंगे। इस दौरान वो उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे। वहां से लौटने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह दिल्ली वापस रवाना होंगे।
आज चीन बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

