कोटद्वार। पौड़ी जिले में आज 4 सितंबर को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी। इस हादसे में आठ बरातियों की मौत हो गई है। जी हां पौड़ी गढ़वाल से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बीरोंखाल के सिमड़ी में बारात की बस खाई में गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बरातियों से भरी बस के खाई में गिरने की सूचना है। इस बस में 50 बाराती सवार थे। ये हादसा रिखणीखाल-बीरोखाल मार्ग पर लैंसडाउन के सिमड़ी गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 लोग घायल हैं और बाकियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने अभीतक 6 शवों को निकाला है। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी ने दिए पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश:
पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।
बारातियों से भरी बस नयार नदी में गिरी, शादी में पसरा मातम
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on