Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ीशौर्य चक्र विजेता बलिदानी मनीष पटवाल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शौर्य चक्र विजेता बलिदानी मनीष पटवाल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पौड़ी। शौर्य चक्र विजेता बलिदानी मनीष पटवाल की 14वीं पुण्य स्मृति में सोमवार को घंडियाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन पौड़ी के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन को पिछले छह वर्षों से बलिदानी मनीष पटवाल की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान बलिदानी की माता शांति देवी और पिता जगमोहन सिंह पटवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन मनमोहन सिंह रावत, ग्राम प्रधान घंडियाल अनीता रावत, गढ़कोट संगीता देवी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments