देहरादून। पृथ्वी दिवस के अवसर पर देवेश्वरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी और बलूनी पब्लिक स्कूल केशोवाला में संपन्न हुआ। रानीपोखरी इंटर कॉलेज में सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः दीपक प्रथम आदित्य द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में समीर प्रथम आशीष द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर के सी पुरोहित ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन को सम्मानित किया और पृथ्वी दिवस के बारे में प्रकाश डाला। मेडल और प्रमाण पत्रों का वितरण संयुक्त रूप से अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ एच एस गुसाईं द्वारा किया गया। कॉलेज परिसर में इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। देवेश्वरी वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष जेपी खाली सचिव आकृति पुरोहित और सदस्य डॉक्टर दीक्षा मंगाई सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

दूसरे क्रम में बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में देवेश प्रथम निवेदिता द्वितीय एवं रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग में निहारिका नेगी ने प्रथम आराध्या सेमवाल ने द्वितीय और महिमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रांजली पुरोहित भट्ट द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्री प्राइमरी बच्चों को शामिल करते हुए प्राचार्य ने डियूस द्वारा वृक्षारोपण के कार्य को संपन्न किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री कविलाश नेगी, ए ओ जोशी जी, समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थी। संस्था की ओर से सदस्य प्रोफेसर केसी पुरोहित ,उपाध्यक्ष जेपी खाली, सदस्य आवृत्ति पुरोहित, अनुपमा खाली एवं वरुण पोखरियाल उपस्थित थे।

