Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने सहसपुर विधानसभा में किए निर्माण कार्य के...

सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने सहसपुर विधानसभा में किए निर्माण कार्य के रिकॉर्ड कार्य

देहरादून।  वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य योजना के तहत विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत निम्न 5 निर्माण कार्यो की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है:-

रामपुर – कैंचीवाला मोटर मार्ग के किमी० 03 रामखली नाले पर डेढ़ लेन मोटर पुल का निर्माण कार्य। (प्रथम चरण)

नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी के अंतर्गत चोयला स्थित धोबाराव गदेरा में डेढ़ लेन मोटर पुल का निर्माण कार्य। (प्रथम चरण)

नगर पंचायत सेलाकुई – भाउवाला – डूंगा से पौंधा – नंदा की चौकी मार्ग के किमी० 19 में मोटर पुल का निर्माण कार्य। (प्रथम चरण)

ग्राम पंचायत सुद्धोवाला के अंतर्गत टिकुला देवी मंदिर मार्ग के पास कॉजवे व सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य। (विस्तृत आगणन)

होरावाला – नाहड़ मोटर मार्ग के किमी० 12 से राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला संपर्क मार्ग एवं ग्राम रजौली खेड़ा मंदिर संपर्क मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य। (विस्तृत आगणन)

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शासनादेश के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया।

विधायक ने कहा वे विधानसभा सहसपुर को आदर्श विधासभा के रूप में स्थापित  करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की उक्त निर्माण कार्यों की मांग जनता द्वारा काफी समय से की जा रही थी। समस्या का संज्ञान लेकर उक्त निर्माण कार्यों को उन्होंने शासन में स्वीकृति हेतु भेजा था। जिन पर अब स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विधायक ने कहा जल्द ही सभी निर्माण कार्य शुरू कर दिए जायेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments