देहरादून। राष्ट्रीय योगी सेना देहरादून द्वारा जिला कार्यालय सिंघनिवाला में देहरादून जिला अध्यक्ष विजय सिंह बुटोला जी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जिला अध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों को सदस्यता पत्र और भगवा पटका देकर संगठन की सदस्यता दिलाई गई और संगठन के कुछ प्दाधिकारीयो,सदस्यों को संगठन के सम्मानित सदस्य नवीन ठाकुर द्वारा संगठन के प्रति उनके कार्य को देखते हुए श्री राम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप दिया गया। जिनमे जिला उपध्यक्ष शशि रावत, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला प्रचारक शिवराज भट्ट, महिला मोर्चा शिवालिक ग्रामिण मंडल उपाध्यक्ष सीमा गिरी, विश्वेश्वरी देवी शामिल रहे ।
योगेश चंद्र भट्ट को गढ़वाल मंडल महामन्त्री बनने पर संगठन द्वारा समानित किया गया जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नये सदस्यों का राष्ट्रीय योगी सेना परिवार मै स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने मिल कर एक सुर में अपने सत्य सनातान धर्म के लिए तन मन धन से काम करने का वचन लिया और कहा भविष्य में भी राष्ट्रीय योगी सेना इसी प्रकार से अपने सानातन धर्म के लिए देश हित के लिए हिंदू जागृति का काम करती रहेगी। जिला अध्यक्ष द्वारा मातृ शक्ति नारी शक्ति का विशेष आभार व्यक्त किया गया जिनके निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय योगी सेना नई बुलंदियों को छू रही है

