Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून16 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन देहरादून उत्ताराखंड ने गढ़ी...

16 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन देहरादून उत्ताराखंड ने गढ़ी कैंट में मनाया स्थापना दिवस

देहरादून।  गढ़ी कैंट में  1 मार्च को 16वी बटालियन गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन देहरादून उत्तराखंड ने अपनी बटालियन का 43 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतोर ब्रिगेडियर तपन लाल शाह सेवानिवृत्त पूर्व 14 डिवीजन जी ओ सी व विशिष्ट अतिथि शहीद मेजर गोपीचंद राठौर की माताजी रही। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया व बटालियन के वीर अमर शहीदों को 2 मिनट मौन करके उन्हें याद किया गया। कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी सेवानिवृत्त ने बटालियन के इतिहास पर प्रकाश डाला। बटालियन के पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि हमारी बटालियन के सभी पूर्व सैनिक एकजुट होकर बटालियन के नाम को आगे बढा रहे हैं हम सभी पूर्व सैनिक हमेशा वीर नारियों के समान एवं उनके उत्थान के लिए काम करते रहेंगे। कार्यक्रम में सैना के पाइप बैंड ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर 200 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। इस अवसर पर विशेष तौर पर संगठन के कोषाध्यक्ष सूबेदार इंद्र प्रसाद, सचिव विनोद अवस्थी, सूबेदार रघुवीर सिंह,सूबेदार मेजर गणेश सिंह, हरीश सकलानी, सुरेंद्र सिंह, सुनील कोटनाला , सुनील राणा, श्रीकृष्ण भट्ट, भूपेंद्र सिंह,विरेश भट्ट, जगपाल सिंह, सुशील मोहन,बिरेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह इत्यादि पूर्व सैनिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments