देहरादून। दिनांक 27फरवरी सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई शाखा की महिला संयोजिका शोभा सिंह के आवास पर प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई, बैठक का उद्देश्य शाखाओं के पदाधिकारियों से भेंट वार्ता तथा वर्ष भर में किये गए सराहनीय उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद देना था। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारि बृज प्रकाश गुप्ता ( प्रांतीय अध्यक्ष), मनिषा सिंघल( प्रांतीय महासचिव), रोहित कोचगवे ( प्रांतीय कोषाध्यक्ष) तथा सुगंधा जैन (प्रांतीय महिला संयोजिका) उपस्थित थे।
प्रांतीय आदेशानुसार 1. क्लेमेंटाउन शाखा, 2. माजरा शाखा, 3.रानी लक्ष्मीबाई शाखा के पदाधिकारियों की उपस्थिति थी। प्रांतीय पदाधिकारियों का तिलक तथा फूल मालाओं से सम्मान किया गया तथा आमंत्रित शाखाओं के पदाधिकारियों का भी फूल मालाओं से सम्मान किया गया। बैठक को सर्वप्रथम प्रांतीय अध्यक्ष बी. पी. गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी शाखा पदाधिकारियों ने वर्ष भर कठिन परिश्रम करके परिषद् को अपने लक्ष्य तक पहुंचाया है आप सभी को प्रांतीय कार्यकारीणी की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद। तत्पश्चात प्रांतीय महासचिव मनिषा सिंघल ने कहा कि 05 मार्च को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में आप सभी शाखा पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अंत में जलपान के पश्चात बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

