देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 165 रह गई है। वहीं, हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.02% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,04,005 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.90% है। वहीं, इस साल अब तक 331 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटेf में जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 8 कोरोना केस मिले हैं। चमोली में 1, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 14 और उधम सिंह नगर में 2 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।
प्रदेश में गुरुवार को 10,659 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,83,774 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,55,723 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 5,31,808 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।
उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए केस, एक मौत
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

