Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून ने की ओआरओपी-2 एवं पैंशन संबंधी विसंगतियों को...

गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून ने की ओआरओपी-2 एवं पैंशन संबंधी विसंगतियों को लेकर बैठक

देहरादून। आज दिनांक 12 फरवरी को शिमला बाई पास रोड स्थित बडो़वाला भंडारी फार्म हाउस में गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून ने पूर्व सैनिकों के ओआरओपी-2 एवं पैंशन संबंधी विसंगतियों  की समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें कई पूर्व सैनिकों ने अपने अपने बिचारों से सभी को अवगत कराया सभी का केन्द्र सरकार से ये कहना है कि सेना में जवान ने भी नौकरी की और अधिकारी ने भी नौकरी की ठीक है जो अथिकारी का बेसिक पैशन है उससे हमें कोई सवाल नही है पर जो एलाउंसेज है उसमें इतना भेदभाव क्यों जब सभी ने पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों, बर्फीले इलाकों में सभी ने एक जैसी सेवाएं दी देखा जाए तो अधिकारी से की ज्यादा ऐसी जगहों पर जवानों का कष्ट भरा जीवन रहा है इसी बात को अनदेखा किया जा रहा है इन्हीं बातों को मध्य नजर रखते हुए सभी पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर 20 फरवरी 2023 को दिल्ली जंतर मंतर पर जाने की तैयारी कर ली है।
उत्तराखंड प्रदेश में सभी जनपदों से पूर्व सैनिक अपने अपने संगठनों के माध्यम से तैयारी कर रहे हैं। गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष महावीर राणा ने बताया है कि आप सभी प्रदेश के पूर्व सैनिक एकजुट होकर इस मुहिम में साथ दे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, महासचिव राजेंद्र कंडारी, सचिव रणवीर सिंह, प्रेम सिंह भंडारी,नंदन सिंह नेगी,विशन दत्त कुनियाल,पूरण सिंह, बिरेंद्र सिंह, निरंजन सिंह,मोहन सिंह रावत, परमानंद पंत,विजय सिंह,भरत बुटोला,सामंत जी कई पूर्व सैनिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments