Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडऋषिकेशपूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनायी...

पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनायी माघ पूर्णिमा व गुरु रविदास जयंती

ऋषिकेश। आज ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में महिलाओं द्वारा आज माघ पूर्णिमा व गुरु रविदास जयंती को सुख और समृद्धि की कामना के साथ सभी लोग ने मनाया और माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा ग्रह दोष से जुड़ी सभी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का काफी महत्व होता है। स्नान ध्यान कर गंगा माता की गंगा आरती की। हर-हर गंगे के नारों से पूर्णानंद घाट गूँज उठा, देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धन्वन्तरि पावन पर्व पर पूर्णानंद घाट को दीप श्रृंखला से सुसज्जित किया गया।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने कहा कि माघ पूर्णिमा व गुरु रविदास जयंती की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। श्रम को ही ईश्वर मानने वाले संत रविदास ने सबके उत्थान तथा जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त समतामूलक समाज की कल्पना की थी। सभी उनकी सामाजिक समरसता की शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालें, यह मेरी कामना है।

डॉ. ज्योति शर्मा संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उनके मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिए गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं। उनके महान विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सुषमा बहुगुणा ने कहा कि समरसता और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने वाले संत रविदास जी की सामाजिक चेतना मे ग़ैर बराबरी और छुआछूत का कोई स्थान नहीं है।

महिला गंगा आरती में मुख्य रूप  डॉ. ज्योति शर्मा, सुषमा बहुगुणा, प्रमिला जी, रीता जी आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments