देहरादून। आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पछुवादून और जौनसार बावर की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष मीता सिंह और उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात कर अपना परिचय दिया।
जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सीएम को बताया कि चकराता कैंट क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल किल्लत से निजात के लिए सिविल क्षेत्र में अलग पेयजल योजना का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बताया कि सीएचसी चकराता पूरे जौनसार बावर क्षेत्र का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं गई है, जिससे ग्रामीण जनता को अस्पताल का लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष मोनिका ने कहा कि चकराता-त्यूणी-मसूरी-मलेथा मोटर राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर हालत में है, जिससे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने मार्ग के जल्द सुधारीकरण की मांग की। दूसरी ओर, मंडल अध्यक्षों ने सीएम से उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे दर्रारीट और माता काली देवी मंदिर क्षेत्र में संचार सुविधा मुहैया कराने की मांग करते हुए बताया सीमांत क्षेत्र होने के चलते यहां वन विभाग और वाणिज्य विभाग का चेकपोस्ट है। लेकिन संचार सुविधा नहीं होने से समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं होता है। इसके साथ ही लांघा रोड तक संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बस का विकासनगर तक संचालन करने की मांग की। जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों को निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। शिष्टाचार भेंट करने वालों में जिला महामंत्री विनोद कश्यप, अमर सिंह चौहान, दयानंद जोशी, सुरेश उनियाल, रामपाल राठौर, योगेश त्यागी, नीरज चौहान, गीताराम तोमर, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, आशा सक्सेना, नवीन रावत, संजय मित्तल, पीयूष गुप्ता, देवेंद्र चावला, मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, ऋषभ, खजान नेगी, दिनेश तोमर, प्रवीण चौहान, दीवान सिंह, नीरज शर्मा, पिंकी देवी, प्रमोद कुमार, सुरेश उनियाल शामिल रहे।
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट, पछुवादून, जौनसार बावर की समस्याओं से कराया अवगत
LEAVE A REPLY
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on
[…] ये भी पढ़ें: भाजपा के नवनियुक्त पदाधिका… […]