Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशभूमिधरी अधिकार हेतु समिति बनाए जाने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का...

भूमिधरी अधिकार हेतु समिति बनाए जाने पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया

ऋषिकेश। पशुलोक को राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद की प्रक्रिया भूमिधरी अधिकार के लिए समिति बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। विस्थापित जन कल्याण समिति पशुलोक के पदाधिकारियों ने इसके लिए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार जताया। बुधवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विस्थापित जन कल्याण समिति पशुलोक के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। समिति के सचिव प्रताप सिंह राणा ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बदौलत पशुलोक को उनका अधिकार मिलने जा रहा है। लंबे संघर्ष के बाद अब पशुलोक विस्थापित राजस्व ग्राम घोषित हुआ है। उन्होंने कहा कि पशुलोक विस्थापित राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद अब भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। इसके लिए तहसील स्तर से एक एक्सपर्ट की टीम क्षेत्र में दस्तावेज तैयार करने के लिए सर्वे कर रही है। उन्होंने पशुलोक विस्थापित क्षेत्र के सात राजस्व ग्रामों के निवासरत परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ग्राम सभाओं के गठन की मांग की। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार काम करने वाली सरकार है। तभी पशुलोक विस्थापित क्षेत्र को उनके अथक प्रयासों के बाद राजस्व ग्रामों का दर्जा मिला है और जल्द ही ये अपने मूर्तरूप में होंगी। मौके पर प्रताप सिंह राणा, प्रताप सिंह पंवार, दिनेश बहुगुणा, राजेंद्र तड़ियाल, पूर्ण सिंह खरोला, धर्म सिंह तड़ियाल, रमेश नेगी, महावीर नेगी, सज्जन सिंह तड़ियाल, भीम सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments