Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशआरुषि निशंक हुई लंदन में सम्मानित

आरुषि निशंक हुई लंदन में सम्मानित

ॠषिकेश। कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक को हाउस ऑफ कॉमन्स और भारतीय उच्चायोग द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान लंदन के साउथवार्क के मेयर सुनील चोपड़ा ने दिया। आरुषि निशंक ने बताया कि लंदन में ट्राइडेंट इवेंट्स एंड मीडिया लिमिटेड द्वारा ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें हाउस ऑफ कॉमन्स और भारतीय उच्चायोग द्वारा सम्मानित किया गया। आरुषि को उनकी उच्च स्तर की सफलता और असीम प्रयास, समर्पण, दृढ़ता सहित अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। आरुषि को हाल ही में टी-सीरीज के तेरी गलियों से… गीत में देखा गया था, इस गाने ने 24 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। गीत को जुबिन नौटियाल ने गाया है। इससे पहले उन्हें वफा ना रास आई… में देखा गया था और इस हिट गाने ने टी सीरिज के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर 280 मिलियन व्यूज को पार कर लिया है। आरुषि के पास तारिणी जैसी कई अन्य योजनाएं हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments