Monday, June 30, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरभाजपा महिला मोर्चा ने किए सीएम के जन्मदिन पर 101 दीपदान,...

भाजपा महिला मोर्चा ने किए सीएम के जन्मदिन पर 101 दीपदान, दीर्घायु कामना की

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी सुद्धोवाला महिला मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर टोंस नदी किनारे 101 दीपदान कर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। शुक्रवार को दीपदान करने टोंस किनारे पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सीएम का जन्मदिवस प्रदेश भर में संकल्प दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज से कुरीतियां मिटाने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और समाज को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, पिंकी देवी, अनीता शर्मा, रीता केसी, मुनेश कुमारी, सुनीता तिवारी, आशा थापा, आशा नेगी, मंजू नेगी आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments