Thursday, November 12, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान

पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान

देहरादून। डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा। राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवित प्रमाण (डीएलसी) पत्र अभियान-5 के तहत पेंशनरों की सुविधा के लिए डीएलसी के उपयोग को सुनिश्चित करने और पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए साइबर कोषागार देहरादून द्वारा 30 नवंबर तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य कोषाधिकारी साइबर कोषागार बीएन. पाण्डेय ने बताया कि जिन पेंशनरों को डीएलसी पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या आ रही है अथवा पेंशन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की समस्या है, वे किसी भी कार्यदिवस में साइबर कोषागार, 23 लक्ष्मी रोड डालनवाला, देहरादून में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।नामित शिकायत निवारण अधिकारी परमीत सिंह उपकोषाधिकारी से मोबाइल नंबर 7500370037, 7590900090 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments