Tuesday, November 10, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरबिजली-पानी के बढ़े दाम और सीवर योजना के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस...

बिजली-पानी के बढ़े दाम और सीवर योजना के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

विकासनगर। बिजली-पानी की बढ़ी दरों और विकासनगर की सीवर योजना के निजीकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर बिजली और पानी की दरें बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है, वहीं, दूसरी ओर शहर की सीवर योजना को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सीवर योजना के निजीकरण के औचित्य और इससे शहरवासियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर सवाल उठाए। इन मुद्दों पर कांग्रेस 15 नवंबर को बाबूगढ़ चुंगी स्थित हाईवे ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन करेगी। आंदोलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकासनगर और हरबर्टपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नवप्रभात ने कहा कि बिजली और पानी आम आदमी की बुनियादी जरूरतें हैं। इनके दाम बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि विकासनगर की सीवर योजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी हाथों में सौंपने की जरूरत क्यों पड़ रही है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि निजीकरण से शहरवासियों को क्या लाभ मिलेगा और भविष्य में सीवर सुविधा के लिए उन्हें कितना आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर 15 नवंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए जनता के सवाल उठाएगी।बैठक में विकासनगर शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, बलजीत सिंह, सुबोध वर्मा, साजिद अब्बासी, आकाशदीप गुप्ता, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, नीरज रोहिला और राजमोहन बिष्ट मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments