नई टिहरी। नई टिहरी रोड पर टीसीआर होटल के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। सूचना मिलने पर चंबा पुलिस ने फायर सर्विस टिहरी और पीएसी के जवानों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के अनुसार, कार संख्या नई टिहरी से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। टीसीआर होटल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि वाहन नीचे एक पेड़ पर अटक गया।जिला कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंबा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा पुलिस बल और आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां फायर सर्विस टिहरी और पीएसी के जवानों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया।कार में मधु पैन्यूली ( 55 वर्ष) और उनके पति हरिश्चंद्र पैन्यूली सवार थे। दोनों ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित खत्री रोड की विनोद विहार कॉलोनी के निवासी हैं। रेस्क्यू टीम ने दोनों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस और राहत टीमों की तत्परता से दंपती को समय रहते खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

