Wednesday, October 7, 2026
Homeराजनीतिमतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका

चमोली। चमोली जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कराने के लिए मतदाताओं को एक और मौका दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 8 से 20 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। बुधवार को एडीएम विवेक प्रकाश ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अक्तूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में प्रकाशित मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया जाएगा। पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। वहीं अपात्र या अनावश्यक रूप से दर्ज नाम को हटाने के लिए दावा-आपत्ति भी प्रस्तुत की जा सकेगी। दूसरे चरण में 12 से 20 अक्तूबर तक बीएलओ और राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए-2 घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटा पाया जाता है तो फार्म-6 के माध्यम से उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। बैठक में आप से अनूप सिंह, कांग्रेस से मदन लोहानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments