चमोली। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास स्थित देवताल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मार्ग पर जगह-जगह भारी बर्फ जमी होने के कारण लोग देवताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं। माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि वह माणा पास के देवताल जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। मार्ग खुलने के बाद ही लोगों की देवताल तक आवाजाही हो पाएगी। वहीं, बर्फबारी के बाद देवताल और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है। बर्फ से ढके पहाड़ और रास्ते यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। बर्फ से ढका देवताल का मनमोहक नजारा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बीआरओ बर्फ को हटाने में जुटी है। शीघ्र देवताल तक आवाजाही शुरू हो जाएगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

